संजीव महाजन,नूरपुर: ओपीएस बहाली अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका हैं। राष्ट्र के तमाम राज्य के कर्मचारी ओपीएस बहाली क़ई मांग कर रहे हैं। ओपीएस बहाली को हिमाचल सरकार की तर्ज पर अति शीघ्र लागू करना चाहिए ताकि कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित हो सके। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने जसूर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को प संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि देश की नजर हिमाचल की सुक्खू सरकार कि ओर है व प्रदेश के य मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से हिमाचल में छ महीने के कार्यकाल में जनहित में लिए गए निर्णय से बतौर पेंशन स्तंभ की ख्याति प्राप्त की है जिसके लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व बधाई का पात्र हैं।
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस का तमाम कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को लेकर देश के कोने कोने में जाकर अवगत करवाने के तैयार हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे व राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी ,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी ओर देश में फिर कांग्रेस की ज़ोरदार सत्ता वापसी होगी ।
