By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर फूटा गुस्सा, नागरिक सभा ने नगर निगम को दी घेराव की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर फूटा गुस्सा, नागरिक सभा ने नगर निगम को दी घेराव की चेतावनी
himachalNews

शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर फूटा गुस्सा, नागरिक सभा ने नगर निगम को दी घेराव की चेतावनी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/09/14 at 3:45 PM
Share

शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों, बंदरों और लंगूरों की बढ़ती समस्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। आए दिन सामने आ रहे डॉग और मंकी बाइट के मामलों के बीच शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को नागरिक सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान शिमला नागरिक सभा के सचिव विवेक कश्यप ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के कारण लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जानवरों के हमलों और उनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं में लोगों की जान तक जा रही है। हाल ही में सिमिट्री क्षेत्र में बंदरों के हमले के बाद एक महिला के गिरने से मौत होने का मामला सामने आया, जिसे नागरिक सभा ने गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।नागरिक सभा ने मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई है। विवेक कश्यप ने नगर निगम की ओर से बनाए गए फीडिंग पॉइंट्स की व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि कृष्णानगर, संजौली और माल रोड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फीडिंग पॉइंट बनाए जाने से राहगीरों, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि विकासनगर से छोटा शिमला मार्ग पर स्मार्ट सिटी के तहत बनाए गए फुटब्रिज समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों और कुत्तों का जमावड़ा लोगों के लिए खतरा बन रहा है। नागरिक सभा का कहना है कि वे जानवरों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन शहर और रिहायशी इलाकों में उनकी बढ़ती मौजूदगी को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम और वन विभाग को मिलकर ठोस नीति तैयार करनी चाहिए।

सभा ने नगर निगम प्रशासन को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए बंदरों के लिए जंगलों में सुरक्षित व्यवस्था करने, खूंखार और आक्रामक कुत्तों के लिए विशेष शेल्टर या निर्धारित जोन बनाने और गलत स्थानों पर जानवरों को खाना खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कश्यप ने लोगों से भी अपील की कि आस्था के नाम पर बंदरों और आवारा जानवरों को चिप्स, बर्गर और अन्य जंक फूड न खिलाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे खाद्य पदार्थों की आदत जानवरों के व्यवहार को प्रभावित कर सकती है और समस्या बढ़ सकती है।नागरिक सभा ने साफ किया कि केवल आश्वासन देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के बाद कुछ दिनों तक कुत्ते पकड़ने वाली गाड़ियां सक्रिय रहती हैं, लेकिन बाद में कार्रवाई ठप हो जाती है। सभा ने चेतावनी दी कि यदि स्थायी समाधान नहीं निकला तो शिमला के हर वार्ड में जाकर लोगों को लामबंद किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर नगर निगम का घेराव भी किया जाएगा।

TAGGED: Shimla Nagrik sabha
Chandrika September 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 30 नवम्बर तक दिल्ली पहुंचेंगे हिमाचल के मजदूर, 1 दिसम्बर को होगा विशाल मार्च
Next Article 4 अक्टूबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

राधाष्टमी पर डल झील में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में किया शाही स्नान

Ago

हेली टैक्सी से मिनटों में घूमिए हिमाचल, कुल्लू-शिमला-किन्नौर के लिए उड़ानें

Ago

नगरोटा बगवां में 150 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Ago

जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता देगी प्रदेश सरकार : डॉ. शांडिल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?