मंडी : परी शर्मा – मंडी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर और अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चंपा ठाकुर ने कहा कि कि आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी को नथू राम गोडसे ने गोली मारी थी। आज महात्मा गांधी के बतायें पथ पर चलने का प्रण लिया गया।
चंपा ठाकुर ने कहा कि आज श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समपान पर राहुल गांधी ने झंडा फहराकर नफरत छोड़ो, भारत जोडो का संदेश दिया है। इसी कड़ी में हिमाचल में भी हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू हुआ है। इस यात्रा में राहुल गांधी के संदेश को हर बूथ हर पंचायत हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।
