By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी सुरों की धूम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी सुरों की धूम
himachal

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी सुरों की धूम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/21 at 5:03 PM
Share
मंडी,धर्मवीर-:छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह पहाड़ी कलाकारों के नाम रही। सेरी मंच पर सजे भव्य पंडाल में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और देर रात तक दर्शक झूमते रहे।
संध्या के मुख्य आकर्षण रहे पहाड़ी गायक ईशांत भारद्वाज। उन्होंने रात करीब सवा नौ बजे मंच संभाला और लगातार प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सव में बदल दिया। “माएं नी मेरिए”, “चली कुड़मेट हो”, “निक्की जेई गोजरी”, “तेरा मेरा लगन ओ सजना” और “धोबण पाणिए जो चली ए” जैसी लोकप्रिय नाटियों पर दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उनके आगमन पर भी दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम की शुरुआत में विक्की राजटा और ममता भारद्वाज ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। रात दस बजे तक सेरी मंच का पंडाल खचाखच भरा रहा।
उधर, महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या शनिवार को आयोजित होगी, जिसमें प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे। समापन समारोह में शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
TAGGED: Mandi International Shivratri festival
Chandrika February 21, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आरडीजी बंद करने के फैसले के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Next Article भारतीय जनता पार्टी उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यशाला ऊना में शुरू, उद्योग हितों पर मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?