बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – पशु एवं किसान मेला नमहोल की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें नम्होल मेला कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने बैठक में भाग लिया ।
पशु मेला एवं किसान मेला कमेटी के प्रधान बाबूराम सिसोदिया ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30सितंबर से 2 अक्टूबर तक मेले का अयोजन किया जा रहा है । मेला समिति की इस बैठक में मेला समिति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया और मेला समिति की अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की गई । उन्होंने सभी मेला कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया है कि इस बैठक में जो सदस्य भाग नही ले पाए वो आगामी बैठक में जरूर भाग ले ताकि मेले की रूपरेखा तैयार की जा सके और मेले का आयोजन में कोई कमी न आए । उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी रात्रि सांस्कृतिक संध्या व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
