By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिल जमा ना करवाने पर विद्युत बोर्ड मंडल की कार्रवाई, काटे 342 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिल जमा ना करवाने पर विद्युत बोर्ड मंडल की कार्रवाई, काटे 342 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन
himachalNews

बिल जमा ना करवाने पर विद्युत बोर्ड मंडल की कार्रवाई, काटे 342 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/04/12 at 12:05 AM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला: लंबे समय से लंबित विद्युत बिलों की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड मंडल ने शिकंजा कस दिया हैं। विद्युत मंडल धर्मशाला के तहत आने वाले विभिन्न उपमंडलों के 342 विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। इन 342 विद्युत उपभोक्ताओं की लंबित बिल राशि 10 लाख रुपए थी, जिसकी अदायगी के लिए विद्युत बोर्ड की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन उपभोक्ताओं ने ध्यान नहीं दिया, जिस पर विद्युत मंडल ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 342 विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं। अब इन उपभोक्ताओं को अपने विद्युत कनेक्शन री-स्टोर करवाने के लिए 250 रुपए अतिरिक्त व्यय करने होंगे।
बता दें कि विद्युत बोर्ड ने लंबे समय से पेंडिंग बिलों की उगाही के लिए विशेष अभियान चलाया हैं, इसके तहत उपभोक्ताओं से बार-बार विभिन्न माध्यमों से लंबित बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया गया। यही नहीं विद्युत मंडल धर्मशाला से 30 व 31 मार्च को भी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिल अदायगी के लिए अपने कैश काउंटर खुले रखे थे । इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी उपभोक्ताओं से बिल अदायगी की अपील की जा रही थी, लेकिन उपभोक्ताओं ने लापरवाही बरती जिस पर विद्युत बोर्ड भी सख्त हुआ और 342 विद्युत कनेक्शन काट दिए।
इससे पहले विद्युत मंडल की ओर से 1200 से अधिक डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के टेंपररी डिस्कनेक्शन आर्डर जारी किए गए थे, जिस पर अधिकतर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवा दिए थे,जबकि जिन्होंने नहीं करवाए उन पर अब बोर्ड ने कार्रवाई की हैं।
विकास ठाकुर एक्सईएन विद्युत मंडल धर्मशाला ने बताया कि विद्युत मंडल धर्मशाला के तहत 342 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर बिल अदायगी न करने पर काट दिए गए हैं । इन उपभोक्ताओं के 10 लाख के करीब बिजली बिल लंबित थे, अब बिजली बिल अदा करके विद्युत मीटर री-स्टोर करवाने के लिए 250 रुपए अतिरिक्त देने होंगे ।
TAGGED: connections, Consumers, Dharmashala, disconnection, electricity, electricity board
admin April 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के गेयटी थिएटर में सजी चित्रकला प्रदर्शनी,7 कलाकारों की 100 पेंटिंग्स की गई हैं डिस्प्ले
Next Article सतत विकास के लिए परिवर्तन विषय पर राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में हुई संगोष्ठी,50 शोधार्थियों ने पढ़े शोध पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?