अरविंदर सिंह,हमीरपुर (TSN): खंड विकास कार्यालय हमीरपुर के परिसर में कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे जिला परिषद के अधीन समस्त कर्मचारियों के समर्थन में हमीरपुर उपमंडल की पंचायतों के प्रधानों ने इस वर्ग की मांगों को पूरा करने समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया हैं। हमीरपुर मंडल की विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर जिला परिषद के अधीन समस्त कर्मचारियों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग भी की हैं।
उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि उनकी एकमात्र मांग जो कि पिछले कई वर्षों से विभाग में विलय हेतु चली आ रही है को पूरा करें।
पंचायत प्रधान अनिल ने सरकार से मांग की है कि परिषद के कर्मचारियों की मांग जो कि विभाग में विलय के लिए है उसे जल्द पूरा किया जाए, ताकि हड़ताल समाप्त कर सभी अपने-अपने कार्यालय लौट आए।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पंचायत के कार्यों को पंचायत चौकीदार की ओर से देखे जाने के फैसले का भी विरोध जताते हुए कहा कि इस तरह की प्रक्रिया से पंचायत के विकास कार्य में देरी होगी और आम जनता को मिलने वाली सहूलियतों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने जिला परिषद के अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारी विभिन्न विभागों के काम करते हैं और जब सब कर्मचारियों को लाभ दिया जा रहा है तो जिला परिषद कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन कर्मचारियों की मांग को जल्द पूरा करने की मांग भी की हैं।
