By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विकासखंड नूरपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने नूरपुर में की बैठक,सिक्योर सिस्टम सॉफ्टवेयर पर भी उठाए सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विकासखंड नूरपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने नूरपुर में की बैठक,सिक्योर सिस्टम सॉफ्टवेयर पर भी उठाए सवाल
himachalNews

विकासखंड नूरपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने नूरपुर में की बैठक,सिक्योर सिस्टम सॉफ्टवेयर पर भी उठाए सवाल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/10 at 4:00 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): विकासखंड नूरपुर के पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक मंगलवार को नूरपुर में संपन्न हुई। बैठक में पंचायतों की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई ओर विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं पर भी विचार किया गया।
प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से पंचायतों के विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, जिसका कारण विभाग की तरफ से दी गई 60-40 की रेशो हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बनाया गया सिक्योर सिस्टम सॉफ्टवेयर भी त्रुटि पूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों की जियोग्राफिकल कंडीशन अलग-अलग हैं।
उदाहरण देते हुए वासा वज़ीरा पंचायत प्रधान उदय पठानियां ने बताया कि जसूर पंचायत की ज्योग्राफिकल कंडीशन आसान है ओर हाथी धार पंचायत की ज्योग्राफिकल कंडीशन बहुत ज्यादा टफ है और सिक्योर सिस्टम सॉफ्टवेयर सभी जगह की एक जैसी ही कंडीशन उठाता हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ सरकार के आदेश के मुताबिक किसी भी पंचायत के 20 काम जब तक पूरे नहीं होते तब तक और काम नहीं दिए जाएंगे जोकि एक तानाशाही पूर्ण आदेश हैं।
उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों के बीस काम पूरे हो चुके हैं। मगर सरकार की ओर से उनकी पेमेंट्स खाते में 1 से डेढ़ साल तक नहीं डाली जाती हैं, जिस कारण पिछले काम ऑनलाइन शो होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतें ग्राउंड पर खाली बैठी हैं ओर उनके पास विकास के लिए कार्य नहीं हैं, मगर पेमेंट्स न होने से पूरे हो चुके काम अभी भी ऑनलाइन शो हो रहे हैं।
पठानियां ने कहा कि सरकार की ओर से3 इस आदेश पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी पंचायत प्रतिनिधि अपनी अपनी मोहरें विडियो कार्यलय में जमा करवा देंगे और पंचायत कार्यालयों में ताले लगाकर बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतों में प्रधान सिर्फ कैरक्टर सर्टिफिकेट बांटने के लिए नहीं बैठे हैं।
वहीं नई बनी पंचायत बासा के  प्रधान ने मीडिया को बताया कि हमारी नईं पंचायत बनी हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 1 साल तक हमारी सभी नवनिर्मित पंचायतों का कोड ही जनरेट नहीं हुआ। दूसरे वर्ष में जो काम मंजूर हुए उनकी पेमेंट्स अभी तक नहीं हुई!ल, जिस कारण सभी काम ऑनलाइन शो हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया छोड़ कर इन आदेशों में सुधार करे, ताकि सभी पंचायतों का समुचित विकास हो सके।
TAGGED: block, nurpur, panchayat, Questions, Representatives, secure system, software
admin October 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला प्रशासन को शिवरात्रि मेले का ऑडिट करने के निर्देश…पांच वर्षों से नहीं हो पाया है मेला कमेटी का ऑडिट
Next Article सूखे और आपदा में गिर चुके 21 हज़ार पेड़ों को फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन करेगा हार्वेस्ट, लकड़ी होगी नीलाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?