By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सूखे और आपदा में गिर चुके 21 हज़ार पेड़ों को फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन करेगा हार्वेस्ट, लकड़ी होगी नीलाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सूखे और आपदा में गिर चुके 21 हज़ार पेड़ों को फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन करेगा हार्वेस्ट, लकड़ी होगी नीलाम
himachalNews

सूखे और आपदा में गिर चुके 21 हज़ार पेड़ों को फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन करेगा हार्वेस्ट, लकड़ी होगी नीलाम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/10 at 4:07 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): वन विभाग हमीरपुर ने अपने अधीन आने वाले वन क्षेत्र में गिरे या फिर सूख चुके 21 हजार पेड़ हार्वेस्टिंग के लिए फोरेस्ट कार्पोरेशन को दिए हैं। वन निगम की तरफ से इनकी कटाई करने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर आवंटित करने के बाद इन पेड़ों को काटा जाएगा। इन पेड़ों की लकड़ी की बाद में वन निगम नीलामी करता हैं। रॉयलिटी के रूप में कुछ पैसा वन विभाग को भी मिलता हैं।
ज़िला वन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जून महीने में वन विभाग की तरफ से गिरे या फिर सूख चुके पेड़ों की गणना करवाई गई थी। उस दौरान साढ़े 12 हजार पेड़ों का आंकड़ा सामने आया था। बरसात के मौसम में वन क्षेत्र में साढ़े आठ हजार पेड़ गिरे हैं। ऐसे में सूख चुके ओर गिरे पेड़ों का आंकड़ा 21 हजार पहुंच गया हैं। इन सभी पेड़ों को काटने कर अनुमति वन विभाग ने वन निगम को प्रदान की हैं।
बता दें कि हमीरपुर वन विभाग के अधीन 16535 हैक्टेयर जंगल हैं। जंगल में कई प्रजातियों के पेड़ ओर पौधे पाए जाते हैं। कई पेड़ सूख जाते हैं तो कई तूफान आदी के कारण गिर जाते हैं। गिरने के कारण यह पेड़ भी सूख जाते हैं,हालांकि वन विभाग की जमीन से पेड़ काटने की आम आदमी को अनुमति नहीं हैं। वन विभाग स्वयं इन पेड़ों की निगरानी करने के साथ ही गणना करता है ओर बाद में इन्हें वन निगम को सौंपा जाता हैं। इस बार भी 21 हजार पेड़ों को कटाई के लिए वन निगम को सौंपा गया हैं।
वन निगम इन पेड़ों की कटाई के लिए टेंडर लगाएगा। टेंडर आवंटित कर निगम के माध्यम से पेड़ों को काटकर इनकी लकड़ी को कार्पोरेशन के डिपो में भेजा जाएगा। कई प्रकार के पेड़ों की लकड़ी को सही ढंग से काटने के बाद डिपो में पहुंचाया जाता हैं। डिपो में पहुंची लकड़ी की बाद में नीलामी की जाती हैं।
ज़िला वन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र में गिर चुके ओर सूखे पेड़ों की कटाई का ज़िम्मा वन निगम को सौंपा गया हैं। इस बार 21 हजार पेड़ों का आंकड़ा सामने आया हैं। जून महीने में साढ़े 12 हजार पेड़ गिरे ओर सूख चुके पेड़ों की गणना हुई थी हालांकि बरसात में भी लगभग साढ़े आठ हजार पेड़ गिरे हैं। उन्होंने बताया कि वन निगम इन पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को अपने डिपो में भेजेगा। डिपो से लकड़ी की नीलामी होती है जिसकी एवज में कार्पोरेशन को रुपए मिलते हैं।
TAGGED: 21 thousand trees, auctioned, fallen, Forest Corporation, hamirpur, harvest, wood
admin October 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विकासखंड नूरपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने नूरपुर में की बैठक,सिक्योर सिस्टम सॉफ्टवेयर पर भी उठाए सवाल
Next Article प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के साथ सर्दी की दस्तक, राजधानी में 6 डिग्री लुढ़का पारा, 3 जिलों में हुई बर्फबारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?