अनिल कुमार,किन्नौर:पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चिकित्सा विभाग की टीमें पंचायतों में जा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के कैच सामुदायिक चिकित्सा विभाग से आई टीम की ओर से तंबाकू मुक्त पंचायत बनाने हेतु जिला किन्नौर के पूह खंड में पंचायती राज संस्थाओं के लिए खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा की परियोजना समन्वयक डॉ. साक्षी एवं जिला समन्वयक डॉ. ऐश्वर्या ने तंबाकू के दुष्प्रभाव, कोटपा वर्गों, तंबाकू मुक्त पंचायत बनाने की दिशा-निर्देशों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि तंबाकू मुक्त पंचायत बनने पर 5 लाख रूपए के इनाम का भी प्रावधान हैं।
प्रतिभागियों को तंबाकू मुक्त पंचायत को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू मुक्त समाज निर्माण हेतु शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पूह इंद्र चंद, पूह खंड के विभिन्न पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, महिला मंडल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
