नाहन : देवेन्द्र कुमार – सिरमौर जिला के पैरा एथलीट वीरेंद्र कुमार ने एक बार फिर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में सिरमौर जिला का मान बढ़ाया है । प्रदेश के हमीरपुर जिला में आयोजित हुई 7वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वीरेंद्र ने दो गोल्ड मेडल हासिल किए है। इस प्रतियोगिता में सिरमौर जिला से कुल 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और जिला ने 10 मेडल हासिल किए।
1500 और 800 मीटर में हांसिल किए 2 गोल्ड
पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने 1500 -800 और 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया था । जिसमें वीरेंद्र सिंह ने 1500 और 800 मीटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 13 फरवरी से 17 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हो रही है । इसके लिए राज्य की टीम 11 फरवरी को हिमाचल से रवाना होगी। धावक वीरेंद्र सिंह आयुर्वेद विभाग में बतौर फार्मासिस्ट तैनात थे। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आयुष विभाग के अधिकारियों का आभार जताया और कहा कि समय-समय पर विभाग द्वारा उन्हें खेलों में जाने की अनुमति प्रदान की जाती है।
