मंडी/परी शर्मा – छोटी काशी मंडी में इस बार भी दशहरे की धूम देखी गई । व्यास नदी के किनारे रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। इस बार रावण के पुतले की लंबाई 42 फूट , वही कुंभकरण 40 फूट और मेघनाथ 38 फूट थी । प्राचीन रस्मों को निभाते हुए राजा माधवराव की पालकी ने शहर की परिक्रमा की लेकिन ब्यास किनारे सिर्फ राजा माधवराय की छड़ी ही गई ।
जिसके साथ प्रशासन भी साथ चला और भगवान की पूजा अर्चना के बाद रावण दहन किया गया। मंडी के उपमहापौर ने यह भी जानकारी दी है कि इस बार अग्निविर सेना भर्ती के चलते कर्मक्रम स्थल को बदला गया था और ब्यास नदी किनारे रावण दहन पुरानी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए किया गया ।जिसमे शहर वासियों ने भी भाग लिया। उन्होंने नगर निगम की तरफ से मंडी वासियों को अन्याय के ऊपर न्याय की जीत के पर्व की शुभ कामनाएं दी हैं ।
