By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बेसहारा गोवंश का सहारा बने परवेज अली बट्ट चम्बा के मंजीर गोसदन के एक गोवंश को लिया गोद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बेसहारा गोवंश का सहारा बने परवेज अली बट्ट चम्बा के मंजीर गोसदन के एक गोवंश को लिया गोद
himachalNews

बेसहारा गोवंश का सहारा बने परवेज अली बट्ट चम्बा के मंजीर गोसदन के एक गोवंश को लिया गोद

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/01/30 at 8:07 PM
Share

चम्बा,30 जनवरी(TSN)-प्रदेश सरकार के द्वारा उपमंडल सलूणी के अंतर्गत आने वाले मंजीर में स्थापित गोसदन के सुचारू संचालन हेतु तीसा के खुशनगरी निवासी बट्ट परिवार सबसे पहले आगे आया है।बट्ट परिवार के बड़े बेटे प्रदेश मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूटस के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने मंजीर गोसदन के एक गोवंश को गोद लिया है।वहीं गोसदन में रखे जाने वाले पशुधन को सर्दी से बचाने हेतु गोसदन के भवन के चारों और तिरपाल की व्यवस्था इत्यादि हेतु 31 हजार रुपए गो सदन संचालकों को भेंट किए हैं।

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार के द्वारा उपमंडल सलूणी के तहत मंजीर में करोड़ों रुपए की लागत से गोसदन का निर्माण करवाया गया है। जहां कि सड़कों पर छोड़ दिए गए लगभग दो सौ गोवंश को रखने की क्षमता है।इस गोसदन में रखे जाने वाले गोवंश की देखरेख का जिम्मा राष्ट्रीय स्तर की गैर सरकारी संस्था सर्वोदय ह्युमन एंड नेचर डेवलपमेंट द्वारा उठाया गया है। गोसदन में रखे जाने वाले पशुधन व अन्य व्यवस्थाओं हेतु सरकार द्वारा प्रति गोवंश 700 रुपए प्रतिमाह संस्था को प्रदान किए जाएंगे। मगर 700 रुपए प्रतिमाह में गोवंश में आहार सहित अन्य व्यवस्थाओं को चला पाना संभव नहीं है। ऐसे में संस्था के द्वारा एक परिवार को एक गोवंश गोद लिए जाने की अनूठी पहल(अभियान) की शुरुआत गई है। संस्था की इस पहल के तहत परवेज अली बट्ट सबसे पहले आगे आए हैं।

गोसदन भवन की चारों ओर तिरपाल लगवाने व अन्य व्यवस्थाओं हेतु दिए 31 हजार

वीरवार को बट्ट नर्सिंग कॉलेज बोंखरी मोड़ में परवेज अली बट्ट से मिलने पहुंचे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार व महासचिव अजय कुमार के आग्रह पर फौरन हामी भरते हुए बट्ट ने मंजीर गोसदन के एक गोवंश को गोद लिया वहीं गोसदन के भवन के चारों और तिरपाल लगवाने व अन्य व्यवस्थाओं हेतु 31 हजार रुपए प्रदान किए। जबकि गोसदन के संचालन हेतु अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने की हामी भरी। जिसके लिए गोसदन संचालकों ने परवेज अली बट्ट का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी परवेज अली बट्ट द्वारा गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिंदू पर्वों के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।बट्ट द्वारा हर वर्ष बनीखेत में आयोजित होने वाली श्रीरामलीला के सफल आयोजन में भी अपनी और से बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग किया जाता है।परवेज अली बट्ट ने कहा कि गोवंश का धार्मिक आस्था से भी जुड़ाव है।मगर खेद का विषय है कि कुछ स्वार्थी लोग अपना लाभ ले लेने के बाद गोवंश को सड़कों पर छोड़ देते हैं। परवेज अली बट्ट ने कहा कि ईश्वर अल्लाह एक हैं और सभी धर्म मानवता का संदेश देते हैं। ऐसे में हमें अपना मानवता का फर्ज निभाते हुए सड़कों पर छोड़े गए बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने जिला के अन्य साधन संपन्न लोगों से भी मंजीर स्थित गोसदन के एक एक गोवंश को गोद लेने का आह्वान किया है।

TAGGED: Chamba Senior Vice President of State Muslim Welfare Association
Chandrika January 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पसंदीदा लोगों पर करोड़ों लुटाने वाले सीएम को नए अधिकारियों से परहेज क्यों : जयराम ठाकुर
Next Article पतंगबाजी के हुनर दिखाइए और ईनाम पाइए..छोटी काशी में पहली बार होगा पतंग महोत्सव एवं प्रतियोगिता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?