By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजस्व अधिनियम में संशोधन पर पटवारी-कानूनगो का विरोध, कर्मचारी न हो आशंकित मांगों को लेकर करेंगे विचार: राजस्व मंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजस्व अधिनियम में संशोधन पर पटवारी-कानूनगो का विरोध, कर्मचारी न हो आशंकित मांगों को लेकर करेंगे विचार: राजस्व मंत्री
himachalpolitical

राजस्व अधिनियम में संशोधन पर पटवारी-कानूनगो का विरोध, कर्मचारी न हो आशंकित मांगों को लेकर करेंगे विचार: राजस्व मंत्री

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/10/13 at 11:25 AM
Share
संजु चौधरी,शिमला (TSN): बीते दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में लैंड रेवेन्यू एक्ट में संशोधन करते हुए सरकार ने रेवेन्यू से जुड़े मामलों में तेजी लाने के लिए समय सीमा निर्धारित करने का कानून बनाया और इसमें देरी होने पर विभागीय कार्यवाही का भी प्रावधान किया गया हैं। इसको लेकर पटवारी कानूनगो कर्मचारी संगठनों में आपत्ति जताई और कम कर्मचारी और अधिक कार्यभार का हवाला दिया हैं। इसको लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने प्रतिक्रिया दी है और भूमि और राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारियों को समाधान का आश्वासन दिया हैं।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि लैंड रिवेन्यू एक्ट से जुड़े संशोधन को लेकर सरकार कर्मचारियों की ओर से की गई मांगों को लेकर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का किसी भी तरीके से अधिकारी कर्मचारियों को बेवजह परेशान करने का इरादा नहीं हैं। उन्होंने कहा की मामले लंबित पड़े रहने के चलते यह फैसला लिया गया हैं। उन्होंने कहा की सरकार जल्द ही राजस्व विभाग में भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू करेगी और पटवारी से कानूनगो बनाने की प्रक्रिया में रियायत देने के बारे में के बारे में सरकार सोच रही हैं।
वहीं पटवारी कानूनगो कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी का कहना है कि विधानसभा के दौरान कानून लाया गया जिसमें तय समय सीमा के प्रावधान को लेकर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि उनके पास कर्मचारियों की कमी है साथ ही फसल के समय, घास के वक्त, बरसात और बर्फ के दौरान नाप नपाई यदि के काम नहीं किए जा सकते हैं। ऐसे में सरकार समय सीमा कैसे तय करेगी, इसी आशंका को लेकर अधिकारी कर्मचारियों ने सरकार से बात की और रेवेन्यू का भार छोड़ने तक की भी बात कही हैं। जिसके बाद अब उन्हें राजस्व मंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है और विभाग के मंत्री के साथ बैठक भी होनी तय हैं जिसमें इन मसलों के हल पर विचार विमर्श किया जाएगा।
TAGGED: Amendment, demands, Patwari-lawmen, Protest, Revenue Act, Revenue Minister, Shimla
admin October 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एम्स से उपचार के बाद वापस मैक्लोडगंज लौटे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा, अनुयायियों ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
Next Article युद्ध में शहीद सैनिकों के आश्रितों को अब मिलेंगे 30 लाख,सरकार ने दस लाख रुपए बढ़ाई एक्सग्रेसिया की राशि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?