सोलन : योगेश शर्मा- नगर निगम सोलन द्वारा शहर में पानी कूड़े और प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों को ऑनलाइन करने के लिए एप्प का निर्माण किया गया है , लेकिन लोग फिर भी नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर ही अपने बिल जमा करवा रहे हैं । कारण यह है कि कई बार वेबसाइट ओपन नहीं हो पा रही , तो कई बार लोगों के बिल एप्प पर जनरेट नहीं हो पा रहे हैं । ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर का कहना है कि नगर निगम सोलन कार्यालय में वही लोग पहुंचते हैं जो लोग ऑनलाइन बिल जमा नहीं कर पाते हैं ऐसे में अगर आंकड़ों की बात की जाए तो 35 से 40% लोग ऑनलाइन बिल पानी,कूड़े और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते हैं लेकिन जो लोग ऑनलाइन बिल जमा नहीं करवाते हैं,वे कार्यालय पहुंचते है।
पूनम ग्रोवर ने लोगों से अपील की है कि नगर निगम द्वारा लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन बिल जमा करवाने के एप्प बनाई गई है। ऐसे में लोगों को भी इसका लाभ उठाना चाहिए। वही पूनम ग्रोवर ने कहा कि कई बार सर्वर डाउन होने के चलते एप्प नहीं चल पाती है और लोगों के बिल भी जनरेट नहीं होते हैं इस समस्या को लेकर भी बीते दिन हुए नगर निगम के जनरल हाउस में एप्प तैयार करने वाली कंपनी से बात की गई है और इसे सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
