बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -रेनबो स्टार क्लब एवं भाषा संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक लूहणू घाट पर सर्वधर्म एकता का प्रतीक सतलुज आरती का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला बिलासपुर के अतिरिक्त उपायुक्त निधि पटेल (आईएएस) ने शिरकत की।
सतलुज आरती में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया में दिया। रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष इशान अख्तर ने बताया कि सदियों पहले भी राजाओं के समय बिलासपुर में आरती होती रहती थी। जिसमें सभी धर्मों के लोग सिख, ईसाई मुस्लिम, हिंदू वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। लेकिन समय बदलने के साथ साथ पूरी तरह से लुप्त हो गई। जिसका सुचारु रुप से सतलुज आरती करने का बीड़ा रेनबो स्टार क्लब ने भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पिछले कई वर्षों से उठाया हुआ है। सतलुज आरती के अवसर पर संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त निधि पटेल ने सभी धर्मों के वर्गों से आए लोगों द्वारा सतलुज आरती में भाग लेकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया ।
