मंडी/परी शर्मा– सदर विधायक अनिल शर्मा ने उम्मीद जताई है कि विकास की दृष्टि से कांग्रेस सरकार मंडी से भेदभाव नही करेगी। विधानसभा चुनाव 2022 में मंडी में हुई भाजपा की धमाकेदार जीत का श्रेय सदर विधायक अनिल शर्मा ने जनता को दिया। उन्होने कहा कि मंडी को पहली बार मुख्यमंत्री मिला, यही कारण था कि भाजपा मंडी जिला से 9 सीटे जीती। मंडी के लोगों ने अपने कर्ज को चुकाने की कोशिश की है।
कांग्रेस सरकार मंडी से नही करेगी भेदभाव
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंडी जिला की 10 विधानसभा सीटों में से 9 सीटें भाजपा ने जीती है और कांग्रेस एक ही सीट जीत पाई। अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी एक महत्वपूर्ण जिला है, जिसे कोई नकार नही सकता है। अनिल शर्मा ने उम्मीद जताई है कि विकास की दृष्टि से कांग्रेस सरकार मंडी से भेदभाव नही करेगी।
सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ परिवार जैसे संबध
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आश्रय की मुलाकात पर अनिल शर्मा ने कहा कि उनके सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ परिवार जैसे संबध है। आश्रय शर्मा दिल्ली में था और वो उन्हे मुबारक बाद देने के लिए मिला। उनके अलावा भाजपा के कई लोगों ने भी हिमाचल के मुख्यमंत्री को बधाई दी है।
