By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पानी के भारी भरकम बिलों से प्रदेश की जनता बेहाल, सरकार दुरुस्त करे व्यवस्था- जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पानी के भारी भरकम बिलों से प्रदेश की जनता बेहाल, सरकार दुरुस्त करे व्यवस्था- जयराम ठाकुर
himachalpolitical

पानी के भारी भरकम बिलों से प्रदेश की जनता बेहाल, सरकार दुरुस्त करे व्यवस्था- जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/01/29 at 5:26 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह पीलिया फैलने की खबरें आ रही है जिसका अर्थ है कि खराब गुणवत्ता वाले पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।इसके साथ विभाग द्वारा लोगों को भेजे गए पानी के बिल का अलग करंट लग रहा है। जोगिन्दरनगर में ही लोगों के पानी के बिल में 1000 रुपए की वृद्धि करके उन्हें भेजा गया है।इसके खिलाफ वहां के लोगों ने संबंधित कार्यालय का घेराव करके अपना विरोध जताया और बढ़े हुए बिल को वापस न लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी तक दे दी है।इसी तरह ठियोग में भी विभाग द्वारा बिना नल और कनेक्शन लगाए ही एक भवन का 45000 रुपए का बिल उपभोक्ता को थमा दिया।

पानी के बिल के नाम पर प्रदेश के लोगों से हजारों रुपए की वसूली गलत

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पानी के बिल के नाम पर ही प्रदेश के लोगों से हजारों रुपए की वसूली गलत है।इतने बड़े पैमाने पर लोगों के बिल में धांधली करके सरकार प्रदेश के लोगों को परेशान कर अपनी तिजोरी भरना चाह रही है। इस मामले में शासन स्तर से दखल दिया जाए और लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए वरना भाजपा सड़कों पर उतर कर सरकार के ऐसे निर्णय का विरोध करने को मजबूर हो जाएगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हर घर नल जल के तहत 12 लाख से ज्यादा कनेक्शन लगवाए तो वर्तमान सरकार ने हर कनेक्शन पर प्रति माह100 रुपए का शुल्क लगा दिया।पूर्व सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ कर दिया था जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा हुआ था। वर्तमान सरकार अब हर कनेक्शन से वसूली करने की योजना बना रही है।उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जानबूझकर उप मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों के विभागों में ऐसे उगाही के आदेश कर पैसे एकत्र करने का जुगाड़ लगा रहे हैं। ये तो इन संबंधित विभाग के मंत्रियों को तब मालूम चलेगा जब जनता इन्हें वोट से चोट करेगी।

TAGGED: Mandi opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika January 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे हिमाचल के सीएम सहित कांग्रेस नेता
Next Article महाकुम्भ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?