शिमला:संजु चौधरी(TSN)-राज्य सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि चुनावों में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।बेमतलब की बाते कर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा सत्ता के लालच में वह किसी भी स्तर में जाने को तैयार है। विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश की जनता ने इसका उदाहरण देखा। सत्ता के लालच में भाजपा ने लोकतंत्र पर जो प्रहार किया उससे प्रदेश की जनता भली भांति जानती है।
अवस्थी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर कुछ भी बोलने का अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जिस तरह की कारगुजारी इनके नेताओं ने सत्ता हथियाने की उसमें वह पूरी तरह से बेनकाब हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर अवस्थी ने कहा कि भाजपा को मंडी में अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं था। इसलिए वह फिल्म स्टार को यहां पर प्रत्याशी बनाकर लाए हैं। उन्होंने कहा कि कंगना एक अच्छी अभिनेत्री है। भाजपा उन्हें रील से रियल लाइफ में लाई हैं। रियल लाइफ में आने के बाद वास्तविक्ता का उन्हें अब पता चलेगा। जनता की उम्मीदें क्या है अब उन्हें पता लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता रील व रियल लाइफ का अंतर जनता समझती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर कहा ये
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र चल रहा था तो उन्हें रिजाइन करना पड़ा था, आरोप उन पर भी लगे थे।जब कफन का घोटाला हुआ था उस समय किसकी सरकार थी। उन्होंने कहा कि जिसके अपने घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों को पत्थर नहीं मारते। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं यदि भाजपा के पास इसके कोई ठोस प्रमाण है तो वह उसे लेकर आए। जनता चुनावों में हर चीज का हिसाब देगी। संजय अवस्थी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में चुनावों को लेकर बैठक हुई है। बैठक में हर मुद्दों पर चर्चा की गई है।
