By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ठेकेदार हड़प गया मजदूर की डेढ़ लाख की मजदूरी, भटकने को मजबूर हुआ राम अवतार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ठेकेदार हड़प गया मजदूर की डेढ़ लाख की मजदूरी, भटकने को मजबूर हुआ राम अवतार
himachal

ठेकेदार हड़प गया मजदूर की डेढ़ लाख की मजदूरी, भटकने को मजबूर हुआ राम अवतार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/14 at 4:33 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: ठेकेदार के पास मेहनत मजदूरी कर अपना पसीना बहा कर मजदूर राम अवतार ने अपने परिवार के लिए पैसा जोड़ा। अब आज वही अपनी मेहनत से कमाए हुए पैसों को लेने के लिए दर-दर भटक रहा है। ठेकेदार ने पहले तो राम अवतार से काम ले लिया और जब आज उसके पैसे देने के बारी आई तो ठेकेदार उसकी मेहनत की कमाई के डेढ़ लाख रुपए देने से इंकार कर दिया। ना तो वो पैसे दे रहा हऔर ना ही उसका कोई अता पता है।

पीड़ित ने अब इस सारे मामले को लेकर डीसी हमीरपुर से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं डीसी ने गरीब परिवार के डेढ़ लाख रुपए दिलवाने को लेकर एसएचओ सदर को निर्देश दिए हैं कि वह सारे मामले की जांच कर तुरंत संबंधित ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करें और मजदूर को उसकी मेनहत की कमाई दिलवाई जाए।

मामले के तहत राम अवतार सुमित नाम के एक ठेकेदार के पास पिछले लंबे समय से काम कर रहा था। उसने हमीरपुर शहर और आसपास के कई इलाकों में लोगों के घर बनाने का काम किया था। इसकी एवज में उसकी करीब डेढ़ लाख रुपए की मजदूरी बनती थी। उसने कई बार ठेकेदार को उसकी मजदूरी के पैसे देने को कहा लेकिन ठेकेदार टालमटोल करता रहा। हालत यह हो गए कि अब ना तो ठेकेदार रामावतार के फोन उठाता है और अगर कभी उठा भी ले तो आजकल की बात कह कर उसे टाल देता है।

रामावतार ने बताया कि वह इतनी मोटी रकम को लेकर ठेकेदार के पास फंस गया है उसके लिए अपना परिवार पालना मुश्किल हो गया है । उन्होंने डीसी हमीरपुर से मिलकर इस सारे मामले की जानकारी दी है, जिसके बाद डीसी ने एसएचओ हमीरपुर को इस मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए ठेकेदार से इस पीड़ित परिवार की मजदूरी के पैसे दिलवाने के निर्देश दिए है।

काम करवा लिया पैसे देने से हट रहा पीछे

रामअवतार ने अपने परिवार के साथ उक्त ठेकेदार के पास करीब चार-पांच घरों का निर्माण कार्य किया है। कई महीनों की मेहनत की मजदूरी अब ठेकेदार उसे नहीं दे रहा है। उक्त ठेकेदार यूपी का रहने वाला है।

TAGGED: hamirpur, himachal
admin September 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप, अस्पताल में नहीं स्वास्थ्य सेवाएं
Next Article हिन्दी दिवस पर सिरमौर के 1462 स्कूलों में हुए कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?