नाहन (देवेन्द्र कुमार): राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस पर सिरमौर जिला में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला के सभी 1462 स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए भी हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस पर शिक्षण संस्थानों में बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिताए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में राजकीय कार्य व प्रशासनिक कार्यों में हिंदी भाषा के महत्व पर भी चर्चा की जा रही है ताकि बच्चे हिंदी भाषा का महत्व समझ सके।
