अरविंदर सिंह, हमीरपुर: सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के थाती गांव से संबंध रखने वाले विनय गलेटिया जो प्रदेश के रणजी, ट्रॉफी विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियन टीम के खिलाड़ी रहे हैं, वर्तमान में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे है ने रविवार देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में जाकर शिष्टाचार भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री ने विनय गलेटिया को टोपी और शौल भेंट कर सम्मानित किया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिष्टाचार भेंट करने के बाद इस खिलाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयास है कि आज हिमाचल प्रदेश का खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल का प्रदर्शन कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रयास से हिमाचल में शानदार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम एवं अन्य स्टेडियम बनाए गए है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि खेल क्षेत्र में आगे बढ़े अपना अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों के लिए देश के खेल मंत्री मेहनत लगन के साथ काम कर रहे है। उन्हीं के प्रयास है कि आज खिलाड़ी भारत के साथ-साथ विदेशी जमीन पर भी भारत का नाम रोशन कर रहे है।
विनय ने कहा कि ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्रीय मंत्री की पहल सांसद खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हुआ है। हिमाचल में शुरू हुआ यह खेल महाकुंभ आज भारत के हर राज्य में खेला जा रहा है और ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतरीन पायदान साबित हुआ है।
