विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का पूरा दल इन दिनों सक्रिय हुआ है। ये जेबकरते मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की जेबों के साथ गहनों पर भी हाथ साफ करते नजर आ रहे है,लेकिन मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की बदौलत जेबकतरों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है।
रविवार दोपहर तीन बजे के करीब भी चिंतपूर्णी मंदिर में ऊना की रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला जब मंदिर के नजदीक अपने परिवार के साथ खड़ी थी तो इसी दौरान गले में पहनी इसकी सोने की चेन किसी ने काटने की कोशिश की। जब महिला तारो देवी को लगा कि उसकी गले में डाली हुई सोने की चेन किसी ने काटी है तो उसने तुरंत पीछे मुड़कर देखा तो उसके पीछे खड़ी एक महिला फ़ौरन वंहा से भाग गई और माथा टेकने आई महिला की गले की चेन उसके हाथों में आ गई।
ऊना से आई इस श्रदालु महिला की होशियारी यह रही कि इसने मंदिर परिसर में उक्त महिला को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पर चेन काटने वाली महिला मौके से भाग गई लेकिन पी.सी इंचार्ज जगीरी लाल, महिला होमगार्ड सोमा देवी और पूर्व सैनिक अवतार सिंह ने थोड़ी दूर जाकर इस महिला को धर दबोचा।
वहीं सी.सी.टी वी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगालने पर चेन काटने की घटना के दौरान चेन काटने वाली महिला मंदिर भागती हुई नज़र आई है। वहीं पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।बताते चले कि पिछले दिन शनिवार को भी मंदिर में एक व्यक्ति श्रदालुओं का मोबाइल चुराते हुए पकड़ा था।
