बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर के लुहनु क्रिकेट मैदान में रविवार को बिलासपुर की अंडर 19 टीम के ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल के संयोजक महेंद्र चन्देल की अध्यक्षता में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में जिला भर के करीब 50 से जायदा खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
इस ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया ओर क्रिकेट खिलाड़ियों ने बैटिंग, बोलिंग और कीपिंग के लिए ट्रायल दिए गए। संयोजक महेंद्र चन्देल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 जून से ऊना में शुरू हो रही है । बिलासपुर की टीम अपना पहला मैच मंडी के साथ ऊना के संतोषगढ़ में खेलेगी। बिलासपुर क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर लुहनु क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार से शुरू होगा, जिसमे 22खिलाड़ी भाग लेंगे ओर उसमे से 15 खिलाड़ियों का चयन ऊना के लिए किया जाएगा ।
