नालागढ़ : जगत सिंह -बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 787 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान छोटे लाल निवासी भरसाला तहसील बंदायू उत्तर प्रदेश से हुई है । पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा की तस्करी करता है, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। डीएसपी बद्दी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ।जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और उसको गुप्त सूचना के आधार पर 787 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है। आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ में उन्हें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
