नाहन : देवेंद्र कुमार -रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के नोहराधार में शिरगुल महाराज गेलियो बिशु मेले का आज विधिवत शुभारंभ किया गया । छड़ी यात्रा के साथ शिरगुल महाराज के जयकारों व वाद्ययंत्रों की गूंज से इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय में हो गया।
दो दिवसीय इस मेले का शुभारंभ तहसीलदार नौहराधार ने किया जबकि मेले का समापन सोमवार 29 मई को लोक निर्माण मंत्री व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे । मेले कि शुभारंभ से पहले गेलियो शिरगुल महाराज मंदिर में पूजा अर्चना की गई और उसके बाद शिरगुल महाराज से मेला शुरू करने की अनुमति मांगी गई। मेले के पहले दिन म यहां पहुंचे लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ बालीबाल, कब्बडी प्रतियोगिताओं का भी आनंद लिया।
