Una, Rakesh –सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के दौरान भाजपा द्वारा देशभर में रक्तदान, जागरूकता दौड़ और मरीज सेवा जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन की प्रेरणादायक घटना पर आधारित शॉर्ट फिल्म “जीते रहो” का विशेष प्रदर्शन किया जा रहा है।
यह फिल्म जनता के लिए पूरी तरह निःशुल्क सिनेमा स्क्रीन पर 24 सितंबर तक दिखाई जाएगी। आयोजन के संयोजक भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा ने बताया कि फिल्म को लोगों से बेहद अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और समाज के सभी वर्गों के लोग इसे सराह रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के दो शो प्रतिदिन 17 से 24 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे हैं।
