By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पीएम मोदी बोले…हिमाचल की जनता फिर से लगाएगी हैट्रिक तो होगा “सोने पर सुहागा”
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पीएम मोदी बोले…हिमाचल की जनता फिर से लगाएगी हैट्रिक तो होगा “सोने पर सुहागा”
himachalpolitical

पीएम मोदी बोले…हिमाचल की जनता फिर से लगाएगी हैट्रिक तो होगा “सोने पर सुहागा”

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/24 at 5:19 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल दौरे पर रहे। नाहन के उपरांत छोटी काशी मंडी में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया की पांच चरणों में हुए मतदान में बीजेपी व एनडीए 300 से ज्यादा सीटें हासिल कर चुकी है। हिमाचल की जनता यदि एक बार फिर से यहां से 4-0 हैट्रिक लगाएगी तो “सोने पर सुहागा” होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर हिमाचल के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की संकल्प भूमि हिमाचल रही है। जनता के एक-एक वोट से 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। राम मंदिर के निर्माण से हिमाचल सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है,लेकिन कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण की कोई भी प्रसन्नता नहीं है।

सुक्खू सरकार को घेरा…आपदा के पैसों में बंदरबांट की

वहीं अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी जमकर ह*मला किया.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी की ओर लेकर जा रही है.हिमाचल को बचाने के लिए उन्हें जनता का सहयोग चाहिए।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश सरकार ने केंद्र के सहयोग से मिले आपदा के पैसों में बंदरबांट की है।हिमाचल की जनता के इस पैसे को वे खोजकर निकालेंगे।सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता से गारंटियों को लेकर झूठे वादे किए थे। झूठे वादे करना मोदी नहीं,कांग्रेस का काम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम को मित्र व कंगना को बताया बहन

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को “मित्र” व मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को अपनी “बहन” बताया। मोदी ने पंडाल में मौजूद जनता अपील करते हुए कहा कि यहां से कंगना को जिताकर सांसद भेजिए। जिसके बाद कंगना अपना पूरा जीवन आपकी सेवा में खपा देगी। कंगना यहां से मंडी की आवाज बनेगी और अपना जीवन यहां की जनता की सेवा के लिए समर्पित करेगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इस तरह की भद्दी बातें कांग्रेस ने हिमाचल की हर बेटी का अपमान किया है। हिमाचल के शक्तिपीठों में मां के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। देवभूमि में बेटी का ऐसा अपमान करने पर शाही परिवार ने अभी तक माफी भी नहीं मांगी है। कांग्रेस का यह शाही परिवार घर बेटी विरोधी है।

TAGGED: Mandi BJP rally, PM Narendra Modi
Chandrika May 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले मंथली लाठ्यानि पुल के लिए केंद ने जारी किए करोड़ों रुपए
Next Article पीएम के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार.. आपदा में हिमाचल से किया सौतेला व्यवहार अब मांग रहे वोट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?