ऊना:राकेश(TSN)-ऊना की कुटलैहट विधानसभा में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कई नुक्कड़ सभाओं को बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में संबोधित किया.अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजना को लोगों के समक्ष रखा और साथ ही गरीबों के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं उसकी भी विस्तृत जानकारी उन्होंने लोगों को दी.
अनुराग ठाकुर ने लाठियानी पुल के लिए करोड़ों रुपया स्वीकृत होने की जानकारी दी.उन्होंने कहा की कई वर्षों से यह पुल राजनीति की भेंट चढ़ता गया लेकिन केंद्र सरकार ने इसके लिया पैसा जारी किया है जिसके बनने से कई किलोमीटर की दूरी अब कम होगी.उन्होंने पीजीआई सैटलाइट सेंटर और एम्स व ऊना से कई लंबी दूरी की ट्रेन को शुरू करने की बात कही है.वहीं भाजपा उम्मीदवार दविंदर भुट्टो ने कांग्रेस सरकार पर जमकर ह*मला बोला.उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो लोगो से वायदे किए थे वह पूरे नहीं हुए हैं.मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं विकास की कोई बात नहीं करते हैं.उन्होंने कहा की ये सरकार मित्रों की है और मित्रों का ही बोलबाला है.उन्होंने मुख्यमंत्री पर कुटलैहड़ में कोई भी विकास न करवाने की बात कही है.
