राकेश, ऊना: ऊना के एक निजी स्कूल में रविवार को साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। साइंस एग्जीबिशन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक साइंस के मॉडल प्रदर्शित किए। वहीं कुछ ऐसे मॉडल भी थे जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया।

बच्चों की कड़ी मेहनत का फल देखने को मिला और उन्होंने साइंस टेक्नोलॉजी को किस तरह इस्तेमाल किया जाता है यह एग्जीबिशन में मॉडल प्रस्तुत कर बच्चों ने सब को दिखाया। बच्चों ने कुछ ऐसे मॉडल बनाए हैं जिसको देखकर हर किसी को हैरानी हो रही है। बच्चों की ओर से खासतौर पर मिसाइल लांचर बनाया गया था और वही विभिन्न प्रकार के अनेक मॉडल भी बच्चों ने इस साइंस एग्जीबिशन में प्रदर्शित किए।
स्कूल प्रिंसिपल ने बताया की साइंस प्रदर्शनी में 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया है। उनके स्कूल के 3 बच्चे स्टेट लेवल के साइंस प्रदर्शनी के लिए भी चयनित हुए हैं। आज इस साइंस प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक साइंस के मॉडल प्रदर्शित किए । इस प्रदर्शनी का मुख्य मकसद बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारना है और प्रदेश स्तर पर उन्हें अच्छे मॉडल प्रस्तुत कर साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ना है।
