मंडी:परी शर्मा- तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी पंडोह में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वाहिनी के पुरुष एवम महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी के समादेशक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार वाहिनी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे वॉलीबाल, क्रिकेट,बैडमिंटन, रस्सा कशी,कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे वाहिनी के पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में वाहिनी के अधिकारियो और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया।इसके समापन में 31 दिसंबर को सांकृतिक कार्यक्रम भी वाहिनी के जवानों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसी के साथ प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ियों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा।
