By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तुषार हत्याकांड के 9वे आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > तुषार हत्याकांड के 9वे आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस
crimehimachal

तुषार हत्याकांड के 9वे आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/01/15 at 7:56 PM
Share

चिंतपूर्णी : विकास शर्मा- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत में रविवार को देहरा पुलिस तुषार हत्याकांड के 9वे आरोपी मोनू उर्फ तूफान सिंह को चिंतपूर्णी लेकर पहुंची।इस दौरान देहरा पुलिस ने आरोपी तूफान सिंह को उस होटल में लेकर गए जहां पर वह वारदात करने से पहले अपने चार अन्य साथियों के साथ ठहरा था।

वारदात को अंजाम देने से कुछ समय पहले ही किया था होटल खाली

मिली जानकारी के अनुसार तूफान सिंह घटना वाली दिन सुबह के समय वरना गाड़ी में अन्य चार आरोपियों के साथ होटल में पहुंचा था।वारदात को अंजाम देने से कुछ समय पहले ही होटल का रूम खाली करके गए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा उसको घटनास्थल पर ले जाया गया और जानकारी इकट्ठी की गई। इस घटना में कुल 9 आरोपी शामिल थे। जिसमें 5 आरोपी बाहर से आए थे और चार चिंतपूर्णी में ही रहते थे।देहरा पुलिस द्वारा 9 में से 8 आरोपियों को काफी समय पहले पकड़ लिया था । जबकि तूफान सिंह देहरा पुलिस को काफी समय से चकमा दे रहा था । यह एक बार पुलिस के हाथ में चढ़ने से पहले मौके से भाग गया था जबकि एक इसका अन्य साथी वहां पकड़ा गया था।घटना में शामिल आरोपियों के नाम इस प्रकार है पांच आरोपी जो बाहर से आए थे उनमें से दो हरदीप और बब्बू दो सगे भाई हैं।हरदीप वह व्यक्ति है जिसने तुषार पर गोली चलाई थी और वारदात के समय भागते हुए चोटिल हो गया था। यह दोनों समराला लुधियाना पंजाब के हैं। इसके अलावा गुरजीत सिंह घटना में शामिल गाड़ी का मालिक और एक अन्य साथी देवेंद्र 20 वर्ष का इसके साथ आया था। इसके अलावा पांचवा व्यक्ति तूफान सिंह उर्फ मोनू था। यह पांचों घटना वाले दिन वरना गाड़ी से पंजाब से चिंतपूर्णी में हथियार और कारतूस लेकर आए थे और घटना के बाद भाग गए थे। इसके अलावा अन्य 4 साथी जो इस घटना में शामिल थे और चिंतपूर्णी में ही कहीं काम करते थे उनके नाम इस प्रकार हैं संजीव शर्मा उम्र 27 वर्ष जिला मोगा का रहने वाला जो पिछले 15 सालों से चिंतपूर्णी में ढाबे पर काम कर रहा था । इसके अलावा इसके तीन अन्य साथी जिनके नाम इस प्रकार हैं। विशाल रयाडा, अवतार और रवि यह तीनों चिंतपूर्णी में रहते थे और यहीं पर काम करते थे।

घटना स्थल पर ले जाकर की गई निशानदेही

डीएसपी देेहरा विशाल वर्मा ने बताया कि तुषार हत्याकांड के आरोपी को रविवार को घटना स्थल पर ले जाकर निशानदेही कराई गई और साक्ष्य इकट्ठा किए गए।

TAGGED: Chintpurni murder case
Chandrika January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जाति सूचक शब्द बोलने पर नालागढ़ की भाटिया पंचायत के पूर्व प्रधान का वीडियो वायरल
Next Article 25 साल की उम्र में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनसा राम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?