शिमला: संजू – मनसाराम ने पहली बार 1967 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और 25 साल की उम्र में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब उन्होंने सबसे कम उम्र में विधायक बनने का कीर्तिमान बनाया। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। अगला चुनाव उन्होंने 1972 में कांग्रेस से लड़ा और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।
डॉ. परमार कैबिनेट में 31 साल में मंत्री बने
हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार के नेतृत्व वाली सरकार में मनसाराम 31 साल की आयु में कैबिनेट मंत्री बने। तब उन्हें वन विभाग का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 1982 में उन्होंने एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा और जीत गए।
1998 में हिविंका से चुनाव जीते, धूमल सरकार में मंत्री बने
वर्ष 1998 में उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस (हिविकां) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। आखिरी व पांचवी बार वह 2012 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) बनाया।
मनसाराम हिमाचल में डॉ. यशवंत सिंह परमार, राम लाल ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सरकार में मंत्री व CPS रहे।
