बीबीएन : जगत सिंह – भारत देश को आजाद हुए 75 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है , लेकिन आज भी हमारे देश में जातिगत भेदभाव व धर्मों को लेकर मानसिकता नहीं बदली है ।मामला नालागढ़ के तहत भाटिया पंचायत का है। पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन सिंह सैनी की भी एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । वायरल वीडियो में पूर्व प्रधान मोहन सिंह रविदासिया समाज पर गलत टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
एससी एसटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज करवाने की उठाई मांग
वायरल वीडियो होने के बाद रविदासिय समाज के लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है । उनकी ओर से नालागढ़ पुलिस थाना प्रभारी को मोहन सिंह के खिलाफ शिकायत देकर एससी एसटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज करने की मांग उठाई गई है। साथ ही रविदासिय समाज के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया और उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।
इस बारे में जब भाटिया पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन सिंह से बातचीत की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकारा है और कहा है कि वह देह अबादी की जमीन को साफ कर रहे थे और उन्होंने किसी भी जाति के लोगों के खिलाफ कुछ भी अपशब्द नहीं कहे हैं। उधर, समुदाय के लोग पूर्व प्रधान के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।
