सोलन : योगेश शर्मा- सोलन पुलिस ने शहर में मोहन पार्क के गेट से एक युवक से 34.37 ग्राम चरस बरामद की है।
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी सोलन शहर आशीष कौशल की टीम रात के समय करीब 10:30 बजे गश्त के दौरान शहर के मोहन पार्क के पास मौजूद थे । ऐसे में एक 24 वर्ष का युवक पिट्ठू का बैग लेकर खड़ा था । चेकिंग के दौरान युवक के बैग के बाहर वाली जेब से बत्ती नुमा काला व भूरे पदार्थ के छह बतिया चरस 34.37 ग्राम बरामद हुई है । इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच एनडीपीएस एक्ट के तहत शुरू कर दी है। युवक का नाम करण निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा का है।
