बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे की धाम के लिए राजनेताओं ने शिरकत की। ये ऐसा मौका है , जहां पक्ष विपक्ष एक साथ बैठे हंसी मजाक करते नजर आए। जेपी नड्डा के घर विजय पुर नवदम्पति को आश्रीवाद देने के लिए बड़ेबड़े राजनेता पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू नवदम्पत्ति जोड़े को आश्रीवाद देने के लिए पहुंचे। वहीं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी समारोह में उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएम सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक साथ बैठे नजर आए।
इनके अलावा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी समारोह में शिरकत की।
राज्यपाल विश्वनाथ आरलेकर भी समारोह में पहुंचे
इससे पूर्व राज्यपाल विश्वनाथ आरलेकर भी समारोह में पहुंचे व नवदम्पति को आश्रीवाद दिया । राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आरलेकर शिमला से चॉपर के माध्यम से सुनहानी हेलिपेट पर पहुंचे, जहा पर उन्होंने पुलिस सलामी ली और गाड़ी के माध्यम से जगत प्रकाश नड्डा के घर पहुंचे ।
