By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल विधानसभा में सियासी घमासान – BJP का राजस्व मंत्री से सवाल न करने का ऐलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल विधानसभा में सियासी घमासान – BJP का राजस्व मंत्री से सवाल न करने का ऐलान
himachalpolitical

हिमाचल विधानसभा में सियासी घमासान – BJP का राजस्व मंत्री से सवाल न करने का ऐलान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/19 at 8:54 PM
Share

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीजेपी विधायक दल ने बड़ा फ़ैसला लिया है। बीजेपी विधायकों ने ऐलान किया है कि वे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से कोई सवाल नहीं पूछेंगे। बीजेपी का आरोप है कि मंत्री का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है। वहीं, जगत सिंह नेगी का कहना है कि बीजेपी जनता के सामने सच आने से डर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी राजस्व मंत्री का समर्थन किया है।

बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि राजस्व मंत्री का विभाग आपदा से सीधा जुड़ा हुआ है, लेकिन वे लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं। सदन में भी उनका आचरण ठीक नहीं रहता, इसी वजह से विधायक दल ने बहिष्कार का फ़ैसला लिया।दूसरी तरफ, जगत सिंह नेगी ने कहा कि विपक्ष का उनसे सवाल न पूछना उनका निजी फ़ैसला हो सकता है, लेकिन वे जनता के सामने सच बोलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिराज में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गए थे, जहां प्रायोजित तरीके से विरोध कराया गया। नेगी ने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ लोगों ने तिरंगे का भी अपमान किया।

 

मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी प्रतिक्रिया 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष राजस्व मंत्री की सच बोलने की आदत से बौखलाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी 5 गुटों में बंटी हुई है और केवल सुर्खियाँ बटोरने के लिए वॉकआउट करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद करने में जगत सिंह नेगी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिराज में तिरंगे का अपमान करने वाले अगर माफी मांग लें तो उनके ख़िलाफ दर्ज FIR वापस ली जा सकती है.

TAGGED: Shimla BJP MLA Randhir sharma
Chandrika August 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधानसभा में हंगामा, हिमकेयर पर घिरे CM… अस्पतालों पर 364 करोड़ की देनदारी, मरीज भटक रहे दर-दर
Next Article CM सुक्खू का पलटवार – विपक्ष मुद्दाविहीन, हिमकेयर योजना पर लगाए गंभीर आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?