By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM सुक्खू का पलटवार – विपक्ष मुद्दाविहीन, हिमकेयर योजना पर लगाए गंभीर आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM सुक्खू का पलटवार – विपक्ष मुद्दाविहीन, हिमकेयर योजना पर लगाए गंभीर आरोप
himachalpolitical

CM सुक्खू का पलटवार – विपक्ष मुद्दाविहीन, हिमकेयर योजना पर लगाए गंभीर आरोप

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/19 at 8:59 PM
Share

Shimla, 19 August-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और उसे दिशाहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा आपसी गुटबाजी में उलझी हुई है और जनता से जुड़े मुद्दों पर बोलने की बजाय केवल विरोध की राजनीति कर रही है।

मुख्यमंत्री ने हिम केयर योजना पर पूर्व भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने इस योजना में भारी गड़बड़ियां कीं और जनता का पैसा लुटाया। योजना पर पूर्व सरकार के समय करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च हुए, जबकि मौजूदा सरकार ने 550 करोड़ रुपए चुकाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना बंद नहीं की गई है, बल्कि आम और गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इसमें सुधार किए गए हैं। अब साल में चार बार कार्ड बन सकेंगे और प्रिंसिपल व एमएस को भी कार्ड जारी करने की शक्तियां दी गई हैं।

सुक्खू ने आरोप लगाया कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में गड़बड़ी सामने आई है। एमबीबीएस के बाद निजी क्लिनिक चलाने वाले कुछ डॉक्टरों ने हिम केयर योजना के तहत 1-1 करोड़ तक के बिल जमा किए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

विपक्ष के वॉकआउट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कृषि और बागवानी विश्वविद्यालय कानून जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन वे केवल प्रदर्शन करने में लगे हैं।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को लेकर उठे विवाद पर सीएम सुक्खू ने कहा कि नेगी एक प्रभावी मंत्री हैं और तथ्यों के आधार पर जवाब देते हैं। विपक्ष उनके बयानों से असहज होता है क्योंकि वे सच बोलते हैं

TAGGED: Shimla CM Sukhwinder singh sukhu
Chandrika August 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल विधानसभा में सियासी घमासान – BJP का राजस्व मंत्री से सवाल न करने का ऐलान
Next Article आपदा पीड़ितों की गुहार : सुरक्षित ज़मीन मिले, ताकि फिर से बन सकें आशियाने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?