By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान.. विपक्ष ने बताया न्यायपालिका का अपमान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान.. विपक्ष ने बताया न्यायपालिका का अपमान
himachalpolitical

मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान.. विपक्ष ने बताया न्यायपालिका का अपमान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/27 at 10:55 AM
Share

Mandi, Dharamveer (TSN)-हिमाचल प्रदेश में स्व. विमल नेगी मामले को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की टिप्पणी पर राजनीतिक हलकों में विवाद गहरा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है।

सीएम से न्यायालय से माफी मांगने की मांग 

मंडी में मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाईकोर्ट मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान लेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्यायालय से माफी मांगने की मांग भी की।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार ने शुरू से ही विमल नेगी की मौत के मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की। कुछ अधिकारियों की संलिप्तता को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि जब ये तथ्य हाईकोर्ट के समक्ष आए तो कोर्ट ने निष्पक्षता के लिए जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया।

सीएम सुक्खू की टिप्पणी पर  उठाए सवाल

पूर्व सीएम ने सीएम सुक्खू की उस टिप्पणी पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि परिवार सीबीआई जांच की मांग करता, तो सरकार खुद ही जांच करवाती। जयराम ने कहा कि पीड़ित परिवार पहले दिन से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहा था, जिसे लगातार नजरअंदाज किया गया।उन्होंने साफ किया कि भाजपा इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं कर रही, बल्कि केवल न्याय की मांग कर रही है। “हम चाहते हैं कि स्व. विमल नेगी के परिजनों को पूरा न्याय मिले और दोषियों को सजा,” उन्होंने कहा।जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि सीएम की अदालत पर की गई टिप्पणी उनकी बौखलाहट को दर्शाती है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे जनता में गलत संदेश जाता है।

 

Chandrika May 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM मीडिया सलाहकार का पलटवार…विमल नेगी मामले पर BJP कर रही सस्ती राजनीति
Next Article टकोली टोल प्लाजा पर पंजाब के पर्यटकों का हंगामा.. तलवार से हमला कर युवक को किया घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रक्तदान महादान का संदेश, भारत विकास परिषद सुंदरनगर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Ago

सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में देरी पर छात्र अभिभावक मंच का विरोध, जल्द भर्ती की मांग

Ago
CM Sukhwinder Singh

तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति लागू, दो करोड़ रुपये के कोष से स्टार्टअप और अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

Ago

नूरपुर की राजनीति में बढ़ी गर्माहट, पोस्टरबाज़ी और विकास के मुद्दे पर अकिल बक्शी का बड़ा बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?