By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में लॉटरी विवाद पर सियासी जंग: राजस्व मंत्री का भाजपा पर पलटवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में लॉटरी विवाद पर सियासी जंग: राजस्व मंत्री का भाजपा पर पलटवार
himachalpolitical

हिमाचल में लॉटरी विवाद पर सियासी जंग: राजस्व मंत्री का भाजपा पर पलटवार

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2025/08/02 at 2:37 PM
Share

शिमला | हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के तीखे हमलों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि लॉटरी शुरू करने की अनुमति केंद्र सरकार से ली गई है और भाजपा खुद लॉटरी संचालकों से इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए करोड़ों का चंदा ले चुकी है।

नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बिना तथ्यों के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉटरी शुरू करने जा रही है, ऑफलाइन लॉटरी की कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार पहले ही कई कंपनियों को ऑनलाइन लॉटरी चलाने की मंजूरी दे चुकी है और कई राज्यों में यह पहले से ही संचालित हो रही है।

भाजपा पर बड़ा आरोप:

राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा खुद लॉटरी संचालकों से चुनावी चंदा लेकर अब नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को जब लॉटरी से पैसा लेना था, तब यह मुद्दा क्यों नहीं बना?

आर्थिक आपातकाल पर भी दी सफाई:

राज्य में ठेकेदारों के लंबित भुगतान को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी पर नेगी ने कहा कि आर्थिक आपातकाल लगाने का अधिकार केंद्र का है, और हिमाचल की आर्थिक हालत उस स्तर की नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश को 75,000 करोड़ रुपये के कर्ज में छोड़कर गई है, ऐसे में असली जिम्मेदारी उसी की बनती है।

चुनौती भाजपा को:

नेगी ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा केंद्र से हिमाचल को मिली मदद का श्वेत पत्र जारी करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए पुरानी डबल इंजन सरकार जिम्मेदार है और भाजपा केवल सस्ती राजनीति कर रही है।

 

Karuna August 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुराह में टूटा पुल बना लोगों की मुश्किलों का सबब, बारिश में नाला पार करना बना चुनौत
Next Article लोक सेवा आयोग को मिला नया चेहरा: सेवानिवृत्त IFS पवनेश कुमार ने ली शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?