राहुल चावला, शाहपुर: पुलिस थाना शाहपुर के शिलान्यास को लेकर मामला गरमा गया हैं। इस पुलिस थाने का मुख्यमंत्री की ओर से शिलान्यास करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी ने सवाल खड़ा किया हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर में 5 जुलाई को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दौरा है, जो कि बड़ी खुशी की बात हैं, लेकिन पुलिस थाना शाहपुर के शिलान्यास की जो बात की जा रही है, वो भाजपा सरकार की देन हैं और उसका शिलान्यास व पैसों की स्वीकृति भाजपा की ओर से दी गई हैं।
बता दें कि 5 जून को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शाहपुर दौरा हैं, जिसमें 5 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडर्न पुलिस थाना का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शाहपुर आएं पर कुछ नया लेकर आएं। भाजपा सरकार में किए गए कार्यों पर लोगों को गुमराह करने का काम न करें।
