राकेश,ऊना: मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के ऊना जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गौशाला सहित कुछ विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिला ऊना के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर समाप्त करने और लोगों को समर्पित किए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए ऊना जिले की एक जिला परिषद सीट पर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई हैं। 6 महीने के भीतर ही हिमाचल में कांग्रेस के विरुद्ध माहौल होने का दावा किया ।
केंद्रीय मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में प्रधानमंत्री सड़क योजना , केंद्रीय विश्वविद्यालय , पीजीआई , एम्स और राष्ट्रीय राजमार्ग , बड़े पुल आदि का जिक्र करते हुए हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिए जाने की बात कही और एक बार फिर से हिमाचल की सभी लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का दावा किया ।
