राहुल चावला,धर्मशाला: शाहपुर विधानसभा के तहत शाहपुर-मनेई मार्ग पर मनेई बाजार से 100 मीटर रास्ते की हालत बिल्कुल खड्डनुमा ही चुकी हैं। ऐसे हालत होने के कारण आए दिन कोई न कोई हाद+सा हो जाता हैं जिससे लोग परेशान है। लोगों का कहना हैं कि पिछले करीबन 3 साल से इस रास्ते पर न तो टायरिंग की गई है और न ही किसी प्रकार का पैचवर्क किया गया हैं। सड़क पर गड्ढों की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि सड़क में गड्ढे नहीं अपितु गड्ढों में सड़क हैं। कुछ जगह पर तो पुरानी टायरिंग भी निकल चुकी हैं।
विभाग की ओर से मिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया जाता है लेकिन जब भी कोई वाहन जाता है तो धूल के गुब्बार से बहुत बुरी हालत होती है ओर अगर बारिश हो जाए तो सड़क कीचड़ से दलदल बन जाती हैं। गड्ढों में पानी भर जाता है मानो सड़क न होकर कोई तालाब हो। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इन गड्ढों में सारा साल पानी भरा रहता है जिससे बीमारियों का भी डर बना रहता हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में स्थानीय विधायक व लोक निर्माण विभाग से भी गुहार लगा चुके है लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। 3 साल से केवल आश्वासन ही मिल रहा हैं। वहीं वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह व विधायक शाहपुर से मांग की है कि रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
इस बारे में लोक निर्माण विभाग के जेई विकास से बात हुई तो उन्होंने बताया कि 3 किलोमीटर रास्ते का टेंडर हो गया हैं। बरसात के बाद टायरिंग का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
