शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह से मुलाकात के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बधाई देने सचिवालय पहुंचीं।

प्रतिभा सिंह को शॉल और गुलदस्ता भेंट कर सुक्खू ने उनका स्वागत किया। सुक्खू ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैं पहले कांग्रेस का मुख्यमंत्री हूं और कांग्रेस का मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष के अंडर आता है। मैं विधायकों का मुख्यमंत्री हूं उसकी सदस्य आप हो। इस दौरान सब हंस पड़े। इस दौरान शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य भी इस दौरान मौजूद रहे।

