शिमला/कमल भारद्वाज: हिमाचल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस की ओर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी सचिवालय पहुंचे।

सचिवालय कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सचिवालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में अपना पदभार संभाला।

