By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रतिभा सिंह ने किया जाखू वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का किया शुभारंभ, भाजपा पर साधा निशाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > प्रतिभा सिंह ने किया जाखू वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का किया शुभारंभ, भाजपा पर साधा निशाना
electionhimachal

प्रतिभा सिंह ने किया जाखू वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का किया शुभारंभ, भाजपा पर साधा निशाना

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/24 at 11:51 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार प्रसार तेज हो गया हैं। कांग्रेस के बड़े नेता भी उम्मीदवारों के प्रचार में जुट गए है। रविवार को हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने  वार्ड नं 16 जाखू  में  कांग्रेस उम्मीदवार अतुल गौतम के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर शहरी विधायक हरीश जानरथा भी मौजूद रहे।
प्रतिभा सिंह ने इस दौरान जहां नगर निगम चुनाव में जीत का दावा किया,वहीं भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने  कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस  जीत का परचम लहराएगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो विधानसभा चुनाव में गारंटियां दी है वो 5 साल में पूरी होगी अभी तो सरकार बने  चार महीने ही हुए हैं। अभी ओपीएस लागू किया गया है और साथ ही महिलाओं के लिए जो आर्थिक गारंटी की बात की गई थी वह भी शीघ्र ही जारी की जाएगी। उसी तरह से बाकी जो गारंटी है वह भी 5 सालों के अंदर पूरी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि तीन चार महीनों में ही सारी बातों को पूरा करना असंभव है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में भी जो कांग्रेस का  संकल्प पत्र लाया जाएगा उन बातों को हम पूरा करेंगे। साथ ही अपने अपने क्षेत्र को लेकर जनता की जो-जो समस्याएं हैं उनमें से जो भी हमें लगता हैं, उसे संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि भाजपा का पिछले 5 साल का कार्यकाल बहुत ही निराशाजनक रहा हैं। कांग्रेस की सरकार रही तो कितने काम हुए वे सबके सामने हैं, लेकिन उसके बाद लोगों ने भाजपा को मौका दिया। भाजपा की सरकार बनी कितने ही काम उनके कार्यकाल में हुए हैं,ऐसी कौन सी बड़ी इमारत इनके कार्यकाल में खड़ी कर दी गई जिसको देखकर कहा जा सके कि यह भाजपा की ओर से बनाया गया हैं। हिमाचल प्रदेश में जो भी कार्य हुए हैं वह पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किए हैं। शिमला की बात की जाए तो चम्याना में  बहुत बड़ा हॉस्पिटल बनाया गया हैं वह कांग्रेस की देन हैं  गंडल में लॉ यूनिवर्सिटी बनाई गई इसी तरह और भी कई कार्य है जो कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जो 5 साल बीते हैं वह मात्र भाजपा के पास बोलने के लिए हैं कि कोरोना काल के दौरान काम नहीं कर सके लेकिन फिर भी चाहे वो एयरपोर्ट हो जिसकी  बात भाजपा करती रही कि मंडी में यह एयरपोर्ट देंगें उसका शिलान्यास तक नहीं कर सके हैं, भूमि तक उसके लिए उपलब्ध नहीं करवा पायें हैं। पांच साल बीत गए लेकिन पांच साल में कोई भी काम ऐसा नहीं हैं जिसको हम कह सके भाजपा के कार्यकाल में हुआ है तो उसका श्रेय उनको दे सके।
TAGGED: Congress Candidate, Jakhu Ward, office, Pratibha Singh, Shimla
admin April 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजीव बिंदल को एक बार फिर से मिली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान, तीन साल बाद फिर मिला मौका
Next Article नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से जारी दृष्टि पत्र पर कांग्रेस का वार, कही ये बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?