संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से रविवार को अपना दृष्टि पत्र जारी कर दिया गया हैं। वहीं भाजपा की ओर से जारी किए गए दृष्टि पत्र पर कांग्रेस ने हमला बोला हैं। कांग्रेस नेता व मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इस दृष्टि पत्र में कुछ नया नहीं हैं। बीजेपी ने पहले भी 24 घंटे पानी देने का वादा शहर की जनता से किया था। op
उन्होंने कहा कि पार्किंग व अन्य जिन वादों की बात बीजेपी कर रही हैं उन्हे पूरा करने में बीजेपी फेल रही हैं। बेहतर होता बीजेपी पिछले 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखती उसके बाद आगे की घोषणाएं करती। बीजेपी ने पांच साल आपसी गुटबाजी में निकाल दिए ओर शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं किया हैं।
