By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अर्की में प्रतिभा सिंह बोली- संजय अवस्थी वीरभद्र सिंह का लगाया हुआ पौधा, अब सींचने की बारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > अर्की में प्रतिभा सिंह बोली- संजय अवस्थी वीरभद्र सिंह का लगाया हुआ पौधा, अब सींचने की बारी
electionhimachalpolitical

अर्की में प्रतिभा सिंह बोली- संजय अवस्थी वीरभद्र सिंह का लगाया हुआ पौधा, अब सींचने की बारी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/31 at 10:04 AM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जिला सोलन के अर्की विस् के दालड़ाघाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर जनता से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अर्की में प्रत्याशी और मौजूदा विधायक संजय अवस्थी को वीरभद्र सिंह का लगाया हुआ पौधा बताया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संजय अवस्थी वीरभद्र सिंह का लगाया हुआ पौधा है, जो आज फल देने लग चुका है , लेकिन अभी भी इस पौधे को सींचने की जरूरत है और यह काम अर्की की जनता उपचुनाव की तरह विधानसभा चुनावों में भी बखूबी करेगी।

कुछ लोग खुद को बता रहे होलीलॉज का खास, वीरभद्र नाम पर मांग रहे वोट

अर्की में प्रतिभा सिंह ने बिना किसी का नाम लिए यह भी कह दिया कि इन दिनों कुछ लोग जनता के बीच जाकर यह कह रहे हैं कि वे होलीलॉज के खास रहे हैं और वीरभद्र सिंह के नाम पर इन दिनों वोट मांगे जा रहे हैं लेकिन अर्की में कांग्रेस का मात्र एक ही धड़ा है और वह संजय अवस्थी के साथ है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयराम सरकार पर जमकर प्रहार प्रतिभा सिंह ने किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ,असलियत यह है कि पेपर बेचा गया था।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया, बल्कि सच्चाई यह है कि प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने अर्की में हुए अब तक के विकास कार्यों को वीरभद्र सिंह की देन बताया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन को तुरंत बहाल करेगी। कार्यालयों में पड़े रिक्त पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की क्षेत्र से चुनाव इसलिए लड़ा,क्योंकि यहां की जनता उनसे बहुत ही प्रेम पूर्वक,स्नेह रखती थी। इसलिए उन्होंने अर्की से चुनाव लड़ने का मन बनाया ओर विजय भी हुए। लेकिन अस्वस्थ होने के कारण उनका कार्यकाल के बीच मे ही उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के साथ साथ अर्की विधानसभा का भी सर्वागींण विकास करवाया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस विकास को निरंतर कायम बनाए रखने के लिए संजय अवस्थी के ऊपर विश्वास जताकर उप चुनाव में उन्हें विधानसभा भेजा और दस महीने के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र का समुचित विकास करवाया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अर्की से आए हुए विभिन्न गांव के मतदाताओं से अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के रूप में अपने हलके गांव गांव में संजय अवस्थी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

TAGGED: Arki, Pratibha Singh, Sanjay Awasthi, Virbhadra Singh
admin October 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड मामले की सुलझी गुत्थी, आरोपी पर 1 लाख का इनाम था घोषित
Next Article AAP हिमाचल आने से पहले ही गायब हो गई: जेपी नड्डा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?