Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे चुनावों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। मंडी लोकसभा सीट पर एक नये चेहरे को बड़े अंतर से जीत मिलना भी संदेहास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी लाखों वोटों के अंतर से जीत रहे हैं, जो अपने आप में शक पैदा करता है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित हैं।शिमला स्थित राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के आरोपों—जिनमें फर्जी मतपत्र और वोट चोरी के मुद्दे शामिल हैं—पर आधारित प्रेस कॉन्फ़्रेंस का वीडियो प्रसारित किया गया। प्रेस वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया गैर-जिम्मेदाराना है और वह अपने उत्तरदायित्व से भाग रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में चुनाव आयोग, राहुल गांधी से इन तथ्यों पर शपथ पत्र देने की मांग कर रहा है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र बचाने और जनमत चोरी रोकने के लिए मुहिम शुरू की है, और देश के नागरिकों को एकजुट होकर इस लड़ाई में भाग लेना चाहिए।
