Una, Rakesh-भारतीय जनता पार्टी ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने किया। कार्यक्रम से पहले डेरा बाबा रूद्रानंद में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें कुटलैहड़ मंडल के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में दविंदर भुट्टो ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।बीजेपी जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने भी यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस को लेकर पार्टी की तैयारियों की जानकारी दी।
